Skip to main content

अब अगले साल ही सम्मानित किए जाएंगे पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और मेधावी छात्र, ये रही वजह

अब अगले साल ही सम्मानित किए जाएंगे पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और मेधावी छात्र, ये रही वजह


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के मेधावियों को अब अगले साल ही सम्मानित किया जाएगा। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी 2021 में ही सम्मानित किया जा सकेगा।



माध्यमिक शिक्षा विभाग हाई स्कूल और इंटर में प्रदेश और जिले में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाता है।  आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट इन पर पढ़ रहे हैं। वहीं, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक दिवस पर हर जिले में एक-एक शिक्षक को राज्य अध्यापक व राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से सम्मान समारोह आयोजन की मंजूरी नहीं मिली है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण इस साल समारोह नहीं हो सकेगा। अगले साल ही उत्कृष्ट शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 में डेढ़ हजार से अधिक मेधावियों और 100 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_48.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP