Skip to main content

शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्तियां अवैध होने के बाद भी दो साल से वेतन बांट रहा विभाग

शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्तियां अवैध होने के बाद भी दो साल से वेतन बांट रहा विभाग


लख़नऊ : कभी स्पष्टीकरण... कभी रिपोर्ट... कभी कोई आदेश लेकिन नतीजा सिफर। चूना 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेकिन कार्वाई के नाम पर सिर्फ हीलाहवाली...। 



मामला माध्यमिक शिक्षा के सहायता प्राप्त स्कूलों में नियम विरुद्ध तैनात शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति का है। अवैध नियुक्तिहोने के बाद भी विभाग दो साल से इन्हें वेतन बांट रहा है। वर्ष 2016 में मनमाने तरीके से हुई इन भर्तियों में सरकार ने तत्कालीन डीआईओएस-2 को वर्ष 2017 में निलम्बित भी किया लेकिन इन 103 शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है। लखनऊ के डीआईओएस डॉ मुकेश सिंह ने निदेशक विनय पांडेय को पत्र लिख कर कहा है कि रिकवरी का प्रस्ताव भेजे हुए करीब चार महीने बीत चुके हैं लेकिन नियम विरुद्ध भर्ती शिक्षकों की सेवा समाप्ति से जुड़ा कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है।


इससे पहले डीआईओएस ने जुलाई में एक पत्र भेज कर शासन को अवगत कराया था कि अब तक इन शिक्षकों को लगभग 16 करोड़ रुपये वेतन के रूप में दिया जा चुका है। छह महीने बीते चुके हैं लिहाजा यह रकम भी बढ़ चुकी है। ऐसे में सरकार इन शिक्षकों को फर्जी पाए जाने पर वेतन की रिकवरी कैसे कर पाएगी ? इन नियुक्तियों में ज्यादातर तत्कालीन डीआईओएस और प्रबंधकों के रिश्तेदार शामिल थे। ये पद मृत थे यानी अस्तित्वमें ही नहीं थे।


अपर मुख्य सचिव से इस मामले का पूरा विवरण मांग रहे हैं | दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस | -डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री



source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP