Skip to main content

10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों से 03 दिसम्बर को संवाद करेंगे केंद्रीय शिक्षामंत्री निशंक

10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों से 03 दिसम्बर को संवाद करेंगे केंद्रीय शिक्षामंत्री निशंक


केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तोन दिसंबर को सीबीएसई बोर्ड और प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों से संवाद करेंगे। कोविड-19 के चलते मध्य मार्च से बंद स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 पूरी तरह ऑनलाइन चल रहा है।



 नवंबर में फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों के तहत परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की जाएगी। शिक्षा मंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से तीन स्तर पर संवाद करेंगे। पहले तीन दिसंबर को छात्रों से बातचीत होगी। इसमें यदि कोई छात्र सवाल पूछना चाहता है तो वेबिनार में पूछ सकता है। 


इस वर्चुअल संवाद के बाद सभी बोर्ड परीक्षाओं की समीक्षा होगी। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के तहत परीक्षाओं के संचालन की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। सरकार की पूरी कोशिश है कि बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में किसी प्रकार की देरी न हो ताकि छात्रों का समय बेकार न जाए। इसके अलावा विदेशों में पढ़ाई करने बाले छात्रों को लेकर सरकार पूरी निगरानी रखेगी।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/10-12-03.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP