Skip to main content

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में केंद्र निर्धारण मामले में DIOS से जांच का जिम्मा हटाकर डीएम की टीम को सौंपा गया

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में केंद्र निर्धारण मामले में DIOS से जांच का जिम्मा हटाकर डीएम की टीम को  सौंपा गया। 


प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में केंद्र निर्धारित होने के बाद सवाल नहीं उठ सकेंगे। वजह, शासन ने कालेजों की आधारभूत संसाधनों की जांच डीआइओएस से छीन ली है और इसका जिम्मा डीएम की ओर से गठित होने वाली टीम को दिया गया है। इतना ही नहीं जिन कॉलेजों की धारण क्षमता (अधिक परीक्षार्थियों को बैठाने की क्षमता) अधिक है और उनका रिजल्ट उम्दा रहने के साथ ही पिछले वर्ष वह परीक्षा केंद्र बने थे, उन्हें इस बार फिर मौका मिल सकता है।



माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए केंद्र निर्धारण नीति जारी हो चुकी है। बोर्ड ने भी 28 हजार से अधिक माध्यमिक कॉलेजों की आधारभूत सूचनाएं लेने के लिए वेबसाइट शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया पांच दिसंबर तक चलेगी। नीति में पहला ¨बदु कंप्यूटर के माध्यम से केंद्र निर्धारण होना है। वहीं, दूसरे व तीसरे ¨बदु में कहा कि कॉलेजों ने 28 अगस्त 2019 को जारी शासनादेश के अनुसार जो सूचनाएं उपलब्ध कराई हैं उनमें यदि संशोधन है तो अपलोड करेंगे। यह दोनों ¨बदु इसलिए अहम हैं कि इस बार कॉलेजों में उपलब्ध संसाधन की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं करेंगे, बल्कि इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी कालेज पहुंचेंगे।


जांच टीम की रिपोर्ट डीएम संबंधित जिले के डीआइओएस के माध्यम से अपलोड कराएंगे। यह उल्लेख इसीलिए किया गया है, क्योंकि पिछले वर्षो तक संसाधन होने व वेबसाइट पर दिखाने में अंतर रहता रहा है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि सभी कॉलेजों को वेबसाइट पर सूचनाएं देना है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/2021-dios.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP