Skip to main content

यूपी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम दिसबंर में होगा घोषित

यूपी : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम दिसबंर में होगा घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम दिसंबर में घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के आधार पर कार्यक्रम तय करेगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा - 2021 के लिए 45 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों में नियमित पठन-पाठन सामान्य दिनों की तरह नहीं हो रहा है।



इधर, दीपावली के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के कुछ जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है। लाखों विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक रखनी होगी और परीक्षा के दिन भी बढ़ाने होंगे। विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग दिसंबर में संक्रमण की स्थिति का आंकलन करने के बाद उसके आधार  परीक्षा का कार्यक्रम तय करेगा।


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि दिसंबर में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम दिसंबर में घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मौजूदा सरकार के समय में जुलाई-अगस्त में ही परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाता है। इसके चलते विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/11/blog-post_24.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP