Skip to main content

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की परीक्षाएं होंगी मार्च से, राजकीय और अनुदानित कॉलेज बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की परीक्षाएं होंगी मार्च से

राजकीय और अनुदानित कॉलेज बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र



उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दिसंबर सत्र की परीक्षा मार्च माह के दूसरे सप्ताह से होगी। इस बार विश्वविद्यालय ने राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।



मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए कॉलेजों से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 15 फरवरी तक कॉलेज आवेदन के साथ ही परीक्षा से संबंधित सुझाव भी विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं।


विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कुछ शर्तें भी लगा रखी हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को ही प्राथमिकता दी है। 60 छात्र- छात्राओं की संख्या वाले कॉलेज परीक्षा के दौरान पालन करने के ही परीक्षा केंद्र बन सकेंगे


लगातार तीन साल से जो कॉलेज परीक्षा केंद्र बन रहे हैं, उन्हें भी विश्वविद्यालय ने प्राथमिकता दी है। इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा कि छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें। कोविड के नियमों का कड़ाई से भी निर्देश दिए गए हैं। 


दिसंबर सत्र की परीक्षा मार्च माह में प्रस्तावित है। कॉलेजों से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षा से जुड़े सुझाव भी कॉलेज दे सकते हैं।


काली सूची वाले कॉलेज नहीं बनेंगे केंद्रः मुक्त विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान नकल में आरोपित कॉलेजों के अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोप वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा काली सूची में शामिल कॉलेजों से दूरी बनाने का निर्णय लिया गया है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/02/blog-post_42.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP