Skip to main content

UP Board Pre Board Exam Date: उत्तर प्रदेश प्री-बोर्ड परीक्षा जल्द, अनिवार्य रूप से होगी परीक्षा

UP Board Pre Board Exam Date: उत्तर प्रदेश प्री-बोर्ड परीक्षा जल्द, अनिवार्य रूप से होगी परीक्षा
 


बोर्ड परीक्षा से पहले जल्द प्री बोर्ड एग्जाम कराने की तैयारी चल रही हैं।  सबसे पहले यह जान लें कि कई राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज भी सात फरवरी से खोल दिए गए हैं। यह निर्णय राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। 



होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया है कि सभी स्कूलों के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं कराना अनिवार्यतः है। इस दौरान यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि प्रीबोर्ड मुख्य बोर्ड परीक्षा पैटर्न को फॉलो करता हो। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि छात्रों को यह पता चल सके कि बोर्ड परीक्षाओं में कैसे बैठना है। स्कूलों में प्री-बोर्ड आयोजित किए जाते हैं और स्कूल के शिक्षकों द्वारा पेपर की जांच की जाती है। UP Board pre-board exam 2022 मुख्य बोर्ड परीक्षा से कुछ समय पहले आयोजित किया जायेगा।



प्री बोर्ड परीक्षा की संभावित तारीख

कुल पांच राज्यों में एक ही समय पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में भी जल्द ही विधानसभा चुनाव शुरू हो जा रहे हैं, ऐसे में प्री बोर्ड परीक्षाओं को चुनाव से पहले और मुख्य परीक्षाओं (UP Board Exam 2022) को चुनाव के बाद आयोजित कराए जाने की संभावना है, लेकिन इसे लेकर काई आधिकारिक जानकारी नहीं है।


यूपी प्री बोर्ड 12वीं परीक्षा हर साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाती है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/02/up-board-pre-board-exam-date.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP