Skip to main content

KVS : केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 10368 पद खाली

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 10368 पद खाली


केंद्रीय विद्यालय संगठन के 1248 स्कूलों में शिक्षकों के 10368 पद खाली हैं। 16 नवंबर 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक संगठन के 25 रीजन में शिक्षकों, वाइस प्रिंसिपल और प्रिंसिपल को मिलाकर इतने पद खाली हैं।




जबकि एक जुलाई 2021 को टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के कुल स्वीकृत 46884 पदों में से 9236 (19.69% या 20 प्रतिशत) खाली थे। उस समय 37648 शिक्षक कार्यरत थे। वहीं एक दिसंबर 2020 तक शिक्षकों के कुल स्वीकृत 46328 पदों के सापेक्ष 7470 पद (16.12 प्रतिशत) खाली थे। साफ है कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि इस दौरान कुछ नए केंद्रीय विद्यालय खुलने और कुछ स्कूलों में नए वर्ग स्वीकृत होने से पदों की संख्या में इजाफा हुआ है।


सर्वाधिक 1227 पद चेन्नई, 1182 हैदराबाद में रिक्त

केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 रीजन में सबसे अधिक 1227 पद चेन्नई रीजन में खाली हैं। हैदराबाद रीजन में 1182, बंगलुरु में 927, कोलकाता में 888, भुवनेश्वर में 781 पद रिक्त हैं। वाराणसी रीजन में 122 जबकि आगरा रीजन में 84 पद खाली हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2022/02/kvs-10368.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP