Skip to main content

यूपी आंगनबाड़ी : जिलों में पोषाहार निर्माण इकाई की योजना हुई फेल, मिल रहा ड्राई राशन

आंगनबाड़ी : जिलों में पोषाहार निर्माण इकाई की योजना हुई फेल,  मिल रहा ड्राई राशन

आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषाहार मुहैया कराने के लिए वर्ष 2019 में तैयार किया गया था प्लान


प्रदेश में हर जिले में निर्मित होने वाले पोषाहार इकाई की स्थापना की योजना फेल हो गई है। वर्ष 2019 में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाली पंजीरी की सप्लाई बंद होने के बाद शासन ने जिलो में 3.26 करोड़ रुपये की लागत से पोषाहार इकाई की स्थापना कर पोषाहार तैयार करने का फैसला लिया था मगर बजट नहीं मिलने के कारण पूरी तैयारी निरर्थक हो गई।



 आंगनबाड़ी केंद्रों को पंजीरी की सप्लाई बंद होने के बाद शासन ने जिलों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत रोजगार सृजन करने और बच्चों को पोषक आहार वितरित करने के लिए 3.26 करोड़ रुपये की लागत से पोषाहार उत्पादन के लिए इकाई की स्थापना करने का फैसला लिया था। 


शासन के निर्देश पर आरईएस विभाग ने प्राक्लन तैयार करके शासन को भेजा था। जिले के अफसर बजट का इंतजार करते रह गए और साल बीतता गया। दरअसल में शासन ने वर्ष 2019 में पंजीरी की सप्लाई बंद करने के बाद महिला स्वयं सहायता समूहों के हवाले कर दिया था। 


शासन ने जो प्लान तैयार किया था, उसके मुताबिक हर जिले में पोषाहार इकाई का निर्माण कराया जाएगा। महिला स्वयं सहायता के देखरेख में पोषाहार का उत्पादन होगा और जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को पहुंचाया जाएगा। मगर न शासन से बजट मिला और न ही निर्माण कार्य पूरा हुआ। अगर जिलों में पोषाहार इकाई का निर्माण होता, तो जिले के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता और बच्चों को पोषक आहार मिलता। मगर बजट नहीं मिलने से सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।



आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल रहा ड्राई राशन

 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीरी की सप्लाई बंद होने के बाद ड्राई राशन मिल रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के बाद बच्चों को दिया जा रहा है। चना की दाल और रिफाइंड हर माह पहुंच रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/02/blog-post_9.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP