Skip to main content

जनवरी 2022 में भी नहीं बढ़ सका शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय, पुराने हिसाब से जनवरी 2022 का मानदेय जारी

जनवरी 2022 में भी नहीं बढ़ सका शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का मानदेय, पुराने हिसाब से जनवरी 2022 का मानदेय जारी


अनुदेशकों को भी जनवरी का पुराना 7000 प्रतिमाह मानदेय ही दिया जाएगा।


लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत डेढ़ लाख से अधिक शिक्षामित्रों का मानदेय आख़िरकार नहीं बढ़ सका है। अनामिका सिंह महानिदेशक की ओर से जिलों को मानदेय का बजट जारी हुआ है, इससे शिक्षामित्रों में नाराजगी है। 



असल में, अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एलान किया था कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में गांवों में कार्य करने वालों का सरकार मानदेय बढ़ाएंगी और बढ़ा हुआ मानदेय जनवरी 2022 से लागू होगा लेकिन मानदेय का जो आदेश जारी हुआ है उसमें दस हजार मानदेय की शासन की तरफ से ग्रांट जारी किया गया है यानी शिक्षामित्रों का मानदेय जनवरी महीने में भी नहीं बढ़ सका।




इसमें उन्होंने शिक्षामित्रों का भी नाम लिया था, उसके बाद से शिक्षामित्र मानदेय बढ़ने की उम्मीद लगाए थे। ज्ञात हो कि उन्हें इस समय 10 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान मिल रहा है, चर्चा थी कि शिक्षामित्रों का मानदेय दो हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ सकता हैं शुक्रवार को अनामिका सिंह महानिदेशक स्कूली शिक्षा तरफ़ से जारी आदेश में शिक्षामित्रों का दस हजार प्रतिमाह आवंटित किए गए हैं यानी जो दो हजार मानदेय वृद्धि होने वाली थी शिक्षामित्रों के मानदेय में वो नहीं हुई है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/02/2022-2022.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP