Skip to main content

यूपी बोर्ड : 10वीं के छात्रों को हल करने होंगे अधिक सवाल, जानिए क्यों?

यूपी बोर्ड : 10वीं के छात्रों को हल करने होंगे अधिक सवाल, जानिए क्यों? 


यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को पहले से अधिक प्रश्नों के जवाब देने होंगे। बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 10वीं की परीक्षा पैटर्न में व्यापक परिवर्तन किया है। बोर्ड परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का भी इस्तेमाल होने जा रहा है। यूपी बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जारी मॉडल पेपर पर गौर करें तो प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।




उदाहरण के तौर पर हाईस्कूल विज्ञान के प्रश्नपत्र में पहले जहां 20 प्रश्न (11 बहुविकल्पीय, 06 लघु उत्तरीय और 03 दीर्घ उत्तरीय) पूछे जाते थे। इस बार 20 बहुविकल्पीय, 08 लघु उत्तरीय और 03 दीर्घ उत्तरीय कुल 31 प्रश्न होंगे। संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में भी 31 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले 18 प्रश्न रहते थे। इसी प्रकार अन्य विषयों में भी प्रश्नों की संख्या बढ़ी है।


विज्ञान विषय में पहले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए सात अंक निर्धारित था। इस बार छह नंबर ही मिलेंगे। लघु उत्तरीय प्रश्न पहले दो-दो अंक के थे। अब दो व चार अंक निर्धारित हैं।


प्रश्नपत्र का लगभग 30 प्रतिशत भाग 20 अंक का विकल्पीय प्रश्न (मल्टीपल च्वॉयस क्वेश्चन) पर आधारित होगा जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। दूसरा लगभग 70 प्रतिशत भाग 50 नंबर का वर्णनात्मक प्रश्नों का होगा जिसके उत्तर पहले की तरह उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखना होगा।



source http://www.primarykamaster.in/2022/12/10.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP