Skip to main content

व्हाट्सएप पर छुट्टी ले सकेंगे शिक्षक, मानव सम्पदा पोर्टल के दुरुस्त होने तक यही रहेगी व्यवस्था

व्हाट्सएप पर छुट्टी ले सकेंगे शिक्षक, मानव सम्पदा पोर्टल के दुरुस्त होने तक यही रहेगी व्यवस्था


लखनऊ। सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक छुट्टी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। बीते एक हफ्ते से बेसिक शिक्षा परिषद का मानव संपदा पोर्टल का सर्वर डाउन है।



लिहाजा महानिदेशक कार्यालय से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छुट्टी की सूचना ली जाए। इन छुट्टियों को सर्वर ठीक होने के बाद पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। 


शिक्षक अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी के ग्रुप में अपनी छुट्टी की सूचना डाल सकते हैं और ऐसे शिक्षकों की सूची खण्ड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालेंगे।


शिक्षक अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी के ग्रुप में अपनी छुट्टी की सूचना डाल सकते हैं और ऐसे शिक्षकों की सूची खण्ड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालेंगे। पोर्टल का सर्वर डाउन रहने तक यह व्यवस्था कायम रहेगी। सर्वर डाउन होने की सूचना न होने के कारण शिक्षक परेशान हैं और अपने आकस्मिक अवकाश के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसी पोर्टल के जरिए आनलाइन छुट्टियों की मंजूरी दी जाती है।


 मानव संपदा पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। परिषदीय शिक्षकों को छुट्टियां लेने की सुविधा ऑनलाइन ही दी जाती है। उन्हें आकस्मिक अवकाश स्कूल खुलने के समय से पहले लेना होता है अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।  छुट्टी लेने से लेकर उसे मंजूर करने तक की व्यवस्था ऑनलाइन ही है। ऑफलाइन छुट्टी मान्य नहीं है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/12/blog-post_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP