Skip to main content

मानक बदलेंगे, जरूरतमंदों को ही वजीफा, छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर

मानक बदलेंगे, जरूरतमंदों को ही वजीफा, छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को दी जा रही सरकारी छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा के मानक बदले जाएंगे। अगले शैक्षिक सत्र से नये मानकों पर आवेदकों को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई मिल पाएगी।



अभी तक छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा की पात्रता के मानकों में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति और सर्वाधिक प्राप्तांक हैं। इसी के साथ पहले सरकारी, फिर अनुदानित और फिर निजी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई दी जाती है। मगर अब इन मानकों में कुछ बदलाव किया जाएगा।

प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने बातचीत में यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि यह देखा जाना जरूरी है कि छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सहूलियत की किन छात्र-छात्राओं को नितांत आवश्यकता है। यही नहीं समाज कल्याण मंत्री अपने विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की मौजूदा रफ्तार से भी संतुष्ट नहीं हैं।

हाल ही में समाज कल्याण निदेशालय स्तर पर छात्रवृत्ति और फीस भरपाई योजना का काम सम्भाल रहे अधिकारियों को बदला भी गया है। चालू शैक्षिक सत्र में सामान्य वर्ग के कक्षा दस से ऊपर की कक्षाओं व पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सुविधा देने के लिए सिर्फ 400 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
 
वर्ष 2019-20 तक यह 825 करोड़ रुपये हुआ करता था। बजट कम मिलने की वजह से बड़ी तादाद में सामान्य वर्ग के गरीब व जरूरतमंद छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की सुविधा पाने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि आवेदन से वंचित छात्र-छात्राओं को आवेदन का एक और मौका देने के लिए समाज कल्याण ने अपना छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खोला है और आवेदन की अंतिम तारीख 26 दिसम्बर तय की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी भारी संख्या में आवेदन आएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/12/26.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP