Skip to main content

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर, 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आपत्ति

परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर, 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आपत्ति


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए निर्धारित किए गए केंद्रों की सूची वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जारी कर दी है। इन केंद्रों से संबंधित किसी को कोई आपत्ति है तो वह यूपी बोर्ड की ई-मेल पर उसे दर्ज कर सकते हैं। 



माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। केंद्रों का निर्धारण जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की संस्तुति के बाद हुआ है। जो केंद्र मानकों को पूरा नहीं करते थे, उनको केंद्र बनाया गया है। इन सभी की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।


उन्होंने बताया कि जो केंद्र बनाए गए है, वह मानकों को पूरा करते हैं। फिर भी किसी विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वह 31 दिसंबर तक ई-मेल आइडी upmspexamcentre@gmail.com पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद मिलने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर सात जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।


source http://www.primarykamaster.in/2022/12/31.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP