Skip to main content

नए सत्र से निजी स्कूलों में 12 फीसदी तक फीस बढ़ाने की तैयारी

नए सत्र से निजी स्कूलों में 12 फीसदी तक फीस बढ़ाने की तैयारी


लखनऊ : नए सत्र से निजी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई महंगी हो गई है। स्कूल एसोसिएशन ने एक अप्रैल 2023 से शुरू होने वाले सत्र के लिए 11.69 फीसदी फीस बढ़ा दी है। यह दरें एलकेजी से लेकर 12वीं तक लागू होगीं।



अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की गुरुवार रात हुई बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 11.69 फीसदी शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। स्कूलों प्रबंधकों की बैठक में तय किया गया कि अधिकतम 11.69 फीसदी फीस बढ़ेगी। स्कूल चाहें तो न बढ़ाए, इससे कम बढ़ाए लेकिन इससे अधिक नहीं बढ़ाएंगे। फीस बढ़ाने की दरें स्कूल अपने स्तर से तय करेंगे लेकिन तय सीमा से अधिक नहीं बढ़ाएंगे। 


स्कूल एसोसिएशन की दलील है कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में शासन ने पांच फीसदी शुल्क व पांच फीसदी स्कूल खर्च के अनुपात को जोड़कर फीस बढ़ाने का निर्णय लिया था। कोरोना के बाद सभी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) अधिक रहने के कारण प्राइवेट स्कूलों को तय मानक से अधिक फीस में बढ़ोतरी करना पड़ रहा है।


एसोसिएशन अध्यक्ष बोले,स्कूल चाहें तो न बढ़ाएं फीस

लखनऊ। अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि 11.69 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी कोई स्कूल नहीं कर सकता है। स्कूल प्रबंधन चाहे तो फीस न बढ़ाएं लेकिन प्रबंधन फीस बढ़ाता है तो वह किसी भी रूप में 11.69 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। जो विद्यालय तय सीमा से ज्यादा फीस बढ़ाते हैं उनकी जानकारी अभिभावक एसोसिएशन को दें। उन्होंने बताया कि शहर के बड़े स्कूल प्रबंधन पांच से 10 फीसदी तक फीस बढ़ा रहे हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2022/12/12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP