Skip to main content

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती अटकी, आरक्षण को लेकर अभी तक स्थिति नहीं है स्पष्ट, अभ्यर्थी हो रहे परेशान

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती अटकी, आरक्षण को लेकर अभी तक स्थिति नहीं है स्पष्ट, अभ्यर्थी हो रहे परेशान


प्रयागराज। एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती की राह में अभी भी कई रोड़े हैं। आरक्षण किस स्तर लागू किया जाए मेरिट विषयवार बने या राज्य स्तर पर, यह भी स्थिति साफ नहीं है। यही वजह है कि संशोधित परिणाम जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी है। अभ्यर्थी कई बार शिक्षा निदेशालय और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं।



प्रदेश के 3049 जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए 2021 में विज्ञापन आया था। नवंबर 2021 में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। कोर्ट ने पुनर्मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की और से पुनर्मूल्यांकन कर संशोधित परिणाम जारी किया गया। संशोधित परिणाम जारी होने के कई माह बाद भी भर्ती प्रक्रिया जहां  की तहां ठप पड़ी है।




अभ्यर्थियों ने निदेशालय में किया प्रदर्शनः

जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रक्रिया आगे न बढ़ने से उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी चंद्र प्रकाश का कहना है कि कई बार निदेशालय में प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। प्रक्रिया बढ़ने का आश्वासन देते हैं।




source http://www.primarykamaster.in/2022/12/blog-post_44.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP