Skip to main content

कई दिनों मानव संपदा पोर्टल ठप होने से बेसिक शिक्षकों की हाजिरी की संकट, वेतन में देरी के आसार, छुट्टी के भी आवेदन भी ऑफलाइन व्यवस्था के जरिए हो रहे स्वीकृत

कई दिनों मानव संपदा पोर्टल ठप होने से बेसिक शिक्षकों की हाजिरी की संकट

कई जगह उपस्थिति का नहीं हो सका सत्यापन, वेतन में देरी के आसार

छुट्टी के भी आवेदन नहीं हो पा रहे हैं, ऑफलाइन व्यवस्था के जरिए स्वीकृत हो रहे अवकाश




लखनऊ। मानव संपदा पोर्टल के बाधित होने से परिषदीय शिक्षक परेशान हैं। उनकी उपस्थिति का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, ऐसे में उन्हें अगले महीने वेतन समय से न मिल पाने का डर है। वहीं, विभाग का कहना है कि वेतन का भुगतान समय से होगा।


प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर पर कई जगह प्रधानाध्यापक अभी तक शिक्षकों की उपस्थिति सत्यापित नहीं कर सके हैं। सामान्य व्यवस्था में भी शिक्षकों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर ही करना होता है। अन्यथा अनुपस्थिति लग जाती है।


पोर्टल बाधित होने से छुट्टी के भी आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने पोर्टल जल्द ठीक कराने की मांग की है। मामले में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। वेतन का समय से भुगतान कराया जाएगा। शिक्षक परेशान न हों। 


source http://www.primarykamaster.in/2022/12/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP