Skip to main content

आगरा विवि बीएड फर्जीवाड़े के गुम चार्ट खोजेगी समिति, छह सत्रों की आपत्तियों का होगा ऑडिट

आगरा विवि बीएड फर्जीवाड़े के गुम चार्ट खोजेगी समिति, छह सत्रों की आपत्तियों का होगा ऑडिट


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड 2012-13 के गुम चार्ट की आंतरिक जांच शुरू हो गई है। कुलपति ने कुलसचिव की निगरानी में समिति बनाई है। ये समिति चार्ट और फॉइल की खोज करेगी, जिसे मामले की जांच कर रहे सेवानिवृत्त जज के सुपुर्द किया जाएगा।



कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि बीएड 2012-13 फर्जीवाड़े की जांच सेवानिवृत्त जज कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट बीते दिनों कार्य परिषद की बैठक में रखी थी। इसमें सेवानिवृत्त जज ने बीएड के इस सत्र के गोपनीय चार्ट और फॉइल न मिलने के कारण कुछ बिंदु जांच से रह जाने के बारे में जानकारी दी थी। इससे उनकी जांच अधूरी है। ऐसे में इन चार्ट को खोजने के लिए समिति बनाई गई।


 ये चार्ट कहां हैं, उस दौरान गोपनीय-चार्ट रूम में किसकी जिम्मेदारी थी। इन तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए समिति रिपोर्ट देगी। चार्ट और फॉइल मिलने के बाद सेवानिवृत्त जज के सुपुर्द किए जाएंगे। अगर चार्ट और फॉइल नहीं मिलते हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



प्राप्तांक से अधिक दर्ज कर दिए थे अंक

बीएड के 2012-13 सत्र में 200 कॉलेजों के 18 हजार से अधिक छात्रों का मूल्यांकन हुआ। इसमें निजी कॉलेजों से सांठगांठ करने के बाद पैनल में शामिल वरिष्ठ प्रोफेसरों ने अधिकारियों की मिलीभगत से साढ़े छह हजार से अधिक छात्रों को प्राप्तांकों के मुकाबले दोगुना तक अंक दे दिए। फर्जीवाड़ा पकड़ में न आए, इसके लिए चार्ट और फॉइल भी गायब कर दिए थे। मामला खुलने पर 2015-16 में सेवानिवृत्त जज इसकी जांच कर रहे हैं।


छह सत्रों की आपत्तियों का ऑडिट करेगी समिति 

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने समपरीक्षा वर्ष 2014-15 से 2020-21 तक की आपत्तियों के निस्तारण और ऑडिट करने के लिए समिति बनाई है। इसमें पांच सदस्य हैं, जो भुगतान समेत अन्य समस्याआें का निस्तारण करेगी। इस समिति का गठन करने का निर्णय कार्य समिति की बैठक में हुआ था। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समिति में वित्त अधिकारी सत्येंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव ममता सिंह, डॉ. रोशन लाल, प्रो. मनुप्रताप सिंह और चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। लेखा विभाग इनका सहयोग करेगा।



source http://www.primarykamaster.in/2022/12/blog-post_7.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP