Skip to main content

तैयारी : पांच साल तक के बच्चों की गिनती होगी, MR की दो डोज सहित अन्य वैक्सीन की छूटी हुई डोज दी जाने का चलेगा अभियान

तैयारी : पांच साल तक के बच्चों की गिनती होगी, MR की दो डोज सहित अन्य वैक्सीन की छूटी हुई डोज दी जाने का चलेगा अभियान



लखनऊ: यूपी में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की गिनती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए हेड काउंट सर्वे कराने जा रहा है।


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि पांच साल के तक बच्चों को एमआर की दो डोज सहित अन्य वैक्सीन की छूटी हुई डोज दी जानी है। टीकाकरण का आंकड़ा 95 फीसदी से अधिक करना है। इसके लिए आगामी तीन माह में प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच साल तक के बच्चों का हेड काउंट सर्वे कर उनकी टीकाकरण की स्थित देखनी है। तय प्रारूप पर इसकी रिपोर्ट ई-कवच पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। यह काम 17 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। 



उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सीएमओ को इसके लिए आदेश जारी किया है। ऐसा प्रदेश में खसरा और रूबेला के साथ ही नियमित टीकाकरण को ढर्रे पर लाने के लिए किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्रदेशभर में जनवरी, फरवरी और मार्च में विशेष टीकाकरण पखवाड़े आयोजित किए जाएंगे। कोरोना ने यूपी सहित तमाम राज्यों में नियमित टीकाकरण को बेपटरी कर दिया है। 


नतीजा यह है कि कई राज्यों में खसरा और रूबेला के तमाम केस मिल रहे हैं। संवेदनशीलता के मामले में यूपी देश में सबसे ऊपर है। सिर्फ खसरा और रूबेला ही नहीं बच्चों का बाकी टीकाकरण भी तय समय पर नहीं हो पा रहा। अब इसे सुधारने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का फैसला किया गया है।


आशा, आंगनबाड़ी, शहरी मोबिलाइजर, लिंक वर्कर यह सर्वे घर-घर जाकर करेंगे। हर घर पर मार्किंग की जाएगी। फिर छूटे हुए बच्चों का माइक्रो प्लान के हिसाब से टीकाकरण किया जाएगा।


तीन विशेष टीकाकरण पखवाड़े होंगे छूटे हुए बच्चों के लिए प्रदेशभर में तीन विशेष टीकाकरण पखवाड़े आयोजित किए जाएंगे। इनमें पहला पखवाड़ा 9 से 20 जनवरी के मध्य, दूसरा 13 से 24 फरवरी के बीच और तीसरा 13 से 24 मार्च तक आयोजित होगा। यह विशेष पखवाड़े टीकाकरण के नियमित आयोजित होने वाले सत्रों से अलग होंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/12/mr.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP