Skip to main content

साल में 75 दिन मदरसे रहेंगे बंद, साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को ही होगा, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की अवकाश तालिका जारी की

साल में 75 दिन मदरसे रहेंगे बंद, साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को ही होगा, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की  अवकाश तालिका जारी की
 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने हर वर्ष की भांति अपनी अवकाश तालिका 2023 घोषित कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया वर्ष 2023 में कुल 75 दिन मदरसे बंद रहेंगे।




वार्षिक अवकाश रमज़ान और ईद-उल-फित्र मिला कर 36 दिन का होगा। साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होगा। डॉ. जावेद ने कहा कि उपरोक्त अवकाशों के अतिरिक्त 14 दिनों का आकस्मिक अवकाश अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को देय होगा।


मदरसे के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य 2-2 यानी कुल 4 दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं. राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा लेकिन शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मदरसे में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे.


वहीं, जिलाधिकारी की ओर से अत्यधिक ठंड व गर्मी और अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे। साथ ही कोविड महामारी के बचाव अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा। 


अवकाश की सूची

शीतकालीन अवकाश 10 दिन, गणतंत्र दिवस, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत अली जयंती, मेराजुन्नबी, होली, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम, गांधी जयंती, महानवमी, ग्यारहवीं शरीफ, दीपावली व क्रिसमस पर एक-एक दिन का अवकाश, ईद मीलादउन्नबी व शबे बरात पर दो दिन, मुहर्रम पर तीन दिन और ईद उल अजहा पर पांच दिन का अवकाश रहेगा।


मदरसों की समय सारिणी का ब्यौरा देते हुए चेयरमैन ने कहा कि एक अप्रैल से 30 सितंबर तक मदरसे सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। इसके बाद सर्दियों में एक अक्टूबर से 31 मार्च तक मदरसे सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेंगे।


बोर्ड ने साप्ताहिक अवकाश बदलने का दिया था प्रस्ताव

मदरसा बोर्ड ने 21 दिसंबर को बैठक की थी. इसमें 19 अहम प्रस्ताव पेश किए गए थे. इन प्रस्तावों शुक्रवार या रविवार को छुट्टी किए जाने का प्रस्ताव रखा गया. इसके अलावा मदरसों में लागू हो एक सामान यूनिफॉर्म, हज और उमरा अवकाश की व्यवस्था, मदरसों में शिक्षकों के लिए एमटीईटी अनिवार्य, विज्ञान अध्यापकों के संबंध में समाहित करने, परस्पर स्थानांतरण, मातृत्व अवकाश, मृतक आश्रित की नियुक्ति समावेश, मदरसों के लिए जारी हो अकैडमी कैलेंडर, शीतकालीन अवकाश जनवरी में दिए जाने का प्रस्ताव था.


मदरसा ड्रेस कोड में हो चुका है बदलाव
पिछले दिनों मदरसो बोर्ड की बैठक में  मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने पर फैसला हुआ था. फैसला के तहत मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे अन्य स्कूलों की तरह शर्ट-टाई और पैंट पहनकर आया करेंगे.



source http://www.primarykamaster.in/2022/12/75-2023.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP