Skip to main content

माध्यमिक : तबादले के सवा साल बाद भी कार्यमुक्त नहीं हुए 325 शिक्षक, 2019 में विभाग ने किया था ऑनलाइन ट्रांसफर

माध्यमिक : तबादले के सवा साल बाद भी कार्यमुक्त नहीं हुए 325 शिक्षक, 2019 में विभाग ने किया था ऑनलाइन ट्रांसफर।

लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किए गए सवा तीन सौ से अधिक शिक्षकों को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से पहले स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त कर नई जगह कार्यभार ग्रहण कराने और उसके बाद नव चयनित शिक्षकों को तैनाती देने की मांग की है। 



जून 2019 में 990 सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं के ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं होने के कारण उन्हें स्थानांतरित जिले में कार्यभार ग्रहण करने का मौका नहीं दिया गया जो शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर निदेशक तक दबाव बनाकर कार्यमुक्त होने में सफल रहे, वे अपने गृहजिले में पहुंच गए। वहीं बाकी शिक्षक तबादला होने के बाद भी उसी स्कूल में सेवा दे रहे हैं।



माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने कहा कि आगामी दिनों में लोक सेवा आयोग से चयनित हुए सहायक अध्यापकों को नियुक्ति दी जाएगी। ऐसे में स्कूलों में रिक्त पद भर जाएंगे। 2019 में शिक्षकों का तबादला रिक्त पदों पर ही किया गया था। नई नियुक्ति से पद भरने के कारण सवा साल से अपने गृहजिले के स्कूल में पदभार ग्रहण करने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को मायूसी हाथ लगी।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/325-2019.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP