Skip to main content

CBSE Compartment Exam 2020 : सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को जारी किए निर्देश, जल्द जारी करें 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम

CBSE Compartment Exam 2020 : सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को जारी किए निर्देश, जल्द जारी करें 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन को कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए कहा है।



CBSE Compartment Exam 2020 : सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) को कक्षा 10, 12 वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह फैसला कंपार्टमेंटल परीक्षा और परिणाम की घोषणा में होने वाली देरी की वजह से नए सत्र में प्रवेश के लिए समय सीमा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया है।सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से कहा, ''बोर्ड जल्द से जल्द कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने की कोशिश करें। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से कहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में बोर्ड के साथ मिलकर काम करने को कहा है।



कोर्ट ने कहा कि CBSE और UGC दोनों को ही मिलकर फिलहाल शैक्षणिक वर्ष में कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले 2 लाख स्टूडेंट्स के करियर में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। सभी छात्र-छात्राओं को कॉलेज में दाखिला मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी को 24 सितंबर तक शैक्षणिक कैलेंडर जारी नहीं करने को कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा में लगभग 2 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। यह कोई छोटी संख्या नहीं है। यह एक एक्सपेशनल ईयर है, और हमें मिलकर एक समाधान निकालना होगा। इस संबंध में कोर्ट में दो याचिकाएं दायर हुई थीं। इनमें पहली में अनिका सामवेदी और शिवम कुमार की है। 

पहली याचिका में कहा गया था कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कंपार्टमेंट की परीक्षाएं स्थगित कर दी जानी चाहिए। वहीं दूसरी याचिका में कहा गया था कि कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट में देरी होने की वजह से किसी भी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो। वहीं बता दें कि कोर्ट ने फिलहाल मामला 24 सितंबर तक टाल दिया है। अब इस मामले आज से 2 दिन यानी कि 24 सितंबर को परीक्षा होगी।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/cbse-compartment-exam-2020-cbse-10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP