Skip to main content

अगले सत्र से देशभर में स्नातक के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, सभी विश्वविद्यालयों के लिए दो विकल्प में होगी परीक्षा

अगले सत्र से देशभर में स्नातक के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा, सभी विश्वविद्यालयों के लिए दो विकल्प में होगी परीक्षा।

नई दिल्ली : देशभर में सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में 2021 से एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत सामान्य डिग्री के लिए एक परीक्षा होगी। दूसरी विज्ञान, मानविकी, भाषा, कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर आधारित विषयों के लिए कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। यह प्रवेश परीक्षा साल में एक या दो बार होगी। प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को दी गई है। इसमें विश्वविद्यालयों की भी राय ली जाएगी।



यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीटीई की बजाय उच्च शिक्षा के लिए देश में एक नियम होगा। सभी तकनीकी व सामान्य विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम की समीक्षा होगी। नए विषयों में परीक्षा की रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें तीन और चार साल की डिग्री वाले प्रोग्राम होंगे। विशेष विषयों के लिए अलग प्रवेश परीक्षा होगी। पहले चरण में केंद्रीय विश्वविद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद अन्य विश्वविद्यालय व कॉलेज जोड़े जाने हैं।

अलग-अलग आवेदन और कट ऑफ से निजात

एक प्रवेश परीक्षा से डीयू जैसे विश्वविद्यालयों में सौ फीसदी कट ऑफ, अलग-अलग आवेदन और प्रवेश परीक्षा से भी निजात मिलेगी। अब एक आवेदन पर सभी विश्वविद्यालयों में दाखिले, डिग्री प्रोग्राम, फीस, सीट की जानकारी मिला करेगी।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/blog-post_620.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP