Skip to main content

UGC ने विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश, 1 नवंबर से शुरू करें फर्स्ट ईयर की कक्षाएं और 30 नवंबर तक पूरी करें प्रवेश प्रक्रिया

UGC ने विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश, 1 नवंबर से शुरू करें फर्स्ट ईयर की कक्षाएं और 30 नवंबर तक पूरी करें प्रवेश प्रक्रिया।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरुआत करने के लिए निर्देश दिए हैं।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरुआत करने के लिए निर्देश दिए हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि 1 नवंबर से नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी 30 नवंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें। बता दें कि यूजीसी द्वारा 29 अप्रैल को जारी वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत फर्स्ट ईयर के छात्रों की कक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होनी थी और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जानी चाहिए। लेकिन फिर कोविड-19 महामारी के मामले कम नहीं होने की वजह से कैलेंडर को संशोधित करना पड़ा। इसके बाद फिर उच्च शिक्षा नियामक ने सितंबर के अंत तक अंतिम वर्ष की परीक्षा या टर्मिनल सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया।



लेकिन अब संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2020-21 प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 1 नवंबर से शुरू हो सकता है। हालांकि अगर फर्स्ट ईयर के लिए आयोजित होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में देरी होती है तो यह भी संभव है कि फिर नए सत्र की कक्षाएं शुरू करने में देरी हो जाए। मीडिया रिपोट के मुताबिक फिर यह परीक्षाएं 18 नवंबर को शुरू हो सकती हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं हैं।

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि आयोग ने संशोधित कैलेंडर में आगे यह भी कहा है कि 30 नवंबर तक छात्रों के प्रवेश को रद्द करने पर पूरी फीस वापसी की जाएगी। इसके अलावा आयोग ने प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक यूजी और पीजी छात्रों के लिए मेरिट या प्रवेश आधारित प्रवेश अक्टूबर अंत तक पूरा हो जाना चाहिए और शेष खाली सीटों को 30 नवंबर तक भरा जाना चाहिए। बता दें कि इस बार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नए सत्र की शुरुआत में देरी हो रही है।


source http://www.primarykamaster.in/2020/09/ugc-1-30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP