Skip to main content

शिक्षक की मौत की खबर का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

शिक्षक की मौत की खबर का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट






बताते चलें कि 

जनपद सुलतानपुर में एक बुखार पीड़ित शिक्षक अधिकारियों के सामने कराहता-गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन ड्यूटी नहीं कटी पीठासीन अधिकारी बनाकर उसे बूथ पर भेज दिया गया। जहां चुनाव के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल में मौत हो गई। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।


लम्भुआ के कोटिया निवासी सुरेशचंद्र त्रिपाठी दूबेपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय उतुरी में सहायक अध्यापक नियुक्त थे। उन्हें पीठासीन अधिकारी बनाकर चांदा के कोथराखुर्द भेज दिया गया। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। कई बार कोशिश के बाद भी उनकी कोरोना जांच नहीं हुई । 


अधिकारियों से वह जांच करवाने और ड्यूटी कटवाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन न जांच हुई और न ही ड्यूटी कटी। सोमवार के दोपहर चुनाव के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस पर राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/blog-post_21.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP