Skip to main content

CBSE ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव

सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव


नई दिल्ली: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सत्र 2021-22 से परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक अब कक्षा नौवीं से 12वीं की वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में बदलाव किया जाएगा। छात्रों से योग्यता आधारित प्रश्न अधिक पूछे जाएंगे। ऐसे प्रश्नों को तरजीह दी जाएगी, जो वास्तविक जीवन से जुड़े हुए होंगे। इससे छात्रों में रचनात्मक सोच विकसित होगी।


बोर्ड के मुताबिक नौवीं और 10वीं में लगभग 30 फीसद बहुविकल्पीय, केस-आधारित और सोर्स आधारित इंटीग्रेटेड सवाल पूछे जाएंगे। 20 फीसद सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और 50 फीसद लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा 11 और 12 में 20 फीसद योग्यता आधारित प्रश्न होंगे। सीबीएसई ने यह बदलाव विद्यार्थियों के हित में नई शिक्षा नीति के आलोक में किया है। योग्यता आधारित प्रश्न पूछे जाने छात्रों की बौद्धिक क्षमता का आकलन हो सकेगा। विद्यार्थियों को आगे चलकर यह पैटर्न लाभदायक हो सकता है।



● पाठ्यक्रम को रटने की जगह छात्रों में रचनात्मक सोच होगी विकसित
● कक्षा नौ से बारह की वार्षिक व बोर्ड परीक्षाओं के पेपर में बदलाव

ये हुए बदलाव


★ कक्षा 11 और 12


■ मौजूदा पैटर्न (2020-21)
● बहुविकल्पीय प्रश्न के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न (20 फीसद)
● केस-आधारित और सोर्स आधारित प्रश्न (10 फीसद)
● लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-(70 फीसद)


■ संशोधित पैटर्न (2021-22)
● 20 फीसद योग्यता आधारित प्रश्न होंगे। इसमें बहुविकल्पीय, केस-आधारित और सोर्स आधारित प्रश्न होंगे।
● 20 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
● शेष 60 फीसद प्रश्न लघु और दीर्घ उत्तरीय होंगे।



★ कक्षा 9 और 10


■ मौजूदा संरचना (2020-21)
● बहुविकल्पीय प्रश्न के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न (20 फीसद)
● केस-आधारित और सोर्स आधारित प्रश्न (20 फीसद)
● लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-(60 फीसद)


■ संशोधित (2021-22)
● 30 फीसद प्रश्न योग्यता आधारित प्रश्न होंगे। इसमें बहुविकल्पीय, केस- आधारित और सोर्स आधारित प्रश्न होंगे।
● 20 फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
● 50 फीसद लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/cbse_23.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP