Skip to main content

संसाधनों के अभाव में परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों तक शैक्षिक सामग्री पहुंचाना बनी टेढ़ी खीर

संसाधनों के अभाव में परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों तक शैक्षिक सामग्री पहुंचाना बनी टेढ़ी खीर


प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए मिशन प्रेरणा की शुरुआत की गई है। इसमें छात्र-छात्रओं की समझ बढ़ाने के साथ शिक्षकों को भी सक्रियता बनाए रखने की हिदायत दी है। वर्तमान में मिशन प्रेरणा के तीसरे चरण में निर्देशित किया गया कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दें। वर्तमान परिस्थितियों में विद्याíथयों तक शैक्षिक सामग्री पहुंचाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।




बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक की तरफ से जारी निर्देश में कहा कि ‘घर ही बन जाएगा विद्यालय हमारा, हम चलाएंगे ई पाठशाला।’ इसी सूत्र वाक्य पर सभी अध्यापकों को कार्य करना है। प्रत्येक सप्ताह शैक्षिक सामग्री जारी की जाती है, उसे बच्चों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की है। चाहे वाट्सएप ग्रुप के जरिए साझा करें या फिर भौतिक रूप से स्वयं बच्चों तक जाएं या अभिभावकों को फोनकर विद्यालय बुलाएं। अभिभावकों के पास फोन नहीं है तो पड़ोसियों की भी मदद ली जा सकती है। कुछ भी करते हुए बच्चों व अभिभावकों से संवाद बनाना जरूरी है।


’>>मिशन प्रेरणा का तीसरा चरण शुरू, ऑनलाइन पढ़ाई पर दिया जोर

’ शिक्षकों को अभिभावकों से भी करना होगा संवाद तभी होगा लक्ष्य पूरा


source http://www.primarykamaster.in/2021/04/blog-post_47.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP