Skip to main content

शिक्षक भर्ती के मूल्यांकन में 20 नंबर तक हेरफेर, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती की लिखित परीक्षा का मामला

शिक्षक भर्ती के मूल्यांकन में 20 नंबर तक हेरफेर, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती की लिखित परीक्षा का मामला

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 20 नंबर तक की हेरफेर की गई थी। ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने के बाद कम्प्यूटर और स्कैनिंग मशीन की सहायता से कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया था। इसके बावजूद इतने नंबर की हेरफेर ने पूरी परीक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। कम अंक मिलने पर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका की थी।



हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने 12 अप्रैल को एक समिति का गठन करते हुए आपत्तियों की जांच कराई। 571 शिकायतों के मैनुअल मिलान में 132 सही पाई गई। शासन ने आठ जून को संपूर्ण परिणाम का मूल्यांकन कराते हुए संशोधित परीक्षाफल घोषित करने के आदेश दिए हैं। परीक्षाफल की फिर से जांच हो रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसी प्रकार की चूक न हो, इसलिए मूल्यांकन के बाद एक बार फिर से परिणाम की जांच की जा रही है। यही कारण है कि भर्ती फंसी हुई है।



संजय उपाध्याय ने कराई थी यह भर्ती परीक्षा: यूपी-टीईटी 2021 के पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय ने ही एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए 17 अक्तूबर 2021 को परीक्षा कराई थी।

गड़बड़ी की पुष्टि के बावजूद कार्रवाई नहीं

132 अभ्यर्थियों के अंक में गड़बड़ी की पुष्टि के बावजूद किसी पर कार्रवाई न होना आश्चर्य में डालने वाला है। ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने अपने परिणाम में अनियमितता की शिकायत की थी। नंबरों में हेरफेर के मामले और अधिक हो सकते हैं। इससे पहले 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह को निलंबित कर दिया गया था।

लिखित परीक्षा परिणाम में होगा व्यापक बदलाव

पुनर्मूल्यांकन के बाद एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती परीक्षा के परिणाम में व्यापक बदलाव होगा। सहायक अध्यापक पद के लिए परीक्षा में सम्मिलित 2,71,066 अभ्यर्थियों में से 45,257 (16.69) और प्रधानाध्यापक के लिए सम्मिलित 14,928 अभ्यर्थियों में से 1,722 (11.53) अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। पुनर्मूल्यांकन के बाद सारे आंकड़े बदल जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP