Skip to main content

स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण 27 से, नामांकन दो करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य

स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण 27 से, नामांकन दो करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में शासन ने 27 जून से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू करने और 15 दिन संचालित करने का आदेश जिलों को जारी किया है। 



निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिन अभियान चलाकर 2 करोड़ नामांकन के तय लक्ष्य को पूरा किया जाए। साथ ही सुनिश्चित हो कि कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। यही नहीं विद्यालय परिसरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने व विशेष संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए घर घर संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों का दाखिला कराने के साथ ही निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी बच्चे यूनिफॉर्म में स्कूल आएं।


 इसी क्रम में शासन से सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर इससे संबंधित निर्देशों का पालन कराने को कहा है। कहा गया है कि स्कूल चलो अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे 6 से 14 वर्ष आयु के सभी बच्चों का नामांकन हो सके। हाउस होल्ड सर्वे करके बच्चों का चिह्नांकन किया जाए। 


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/27_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP