Skip to main content

6800 शिक्षक नियुक्ति को उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के कारण हो गए थे बाहर

6800 शिक्षक नियुक्ति को उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

◆ 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के कारण हो गए थे बाहर

◆ बेसिक शिक्षा परिषद ने पांच जनवरी को अलग से जारी की चयन सूची



प्रयागराज: बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के लिए आई 69000 शिक्षक भर्ती में बाद में चयनित 6800 शिक्षक नियुक्ति न मिलने से आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। नियुक्ति दिलाए जाने के लिए आरक्षित वर्ग में चयनित अभ्यर्थी शनिवार को प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले। अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। अभ्यर्थियों को उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन लेकर पहुंचे लक्ष्मीकांत यादव, प्रतिमा पटेल, अनु पटेल ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के कारण 6800 अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए थे। इस मामले की जानकारी अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी थी । उनके आदेश के बाद परीक्षण में आरक्षण की गड़बड़ी को ठीक करते हुए आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थियों की अलग से चयन सूची बेसिक शिक्षा परिषद ने पांच जनवरी को जारी की। इसके बाद उम्मीद बंधी थी कि जल्द नियुक्ति मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राधा मौर्या, नितिन, संजय सिंह आदि ने कहा कि चयनित होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है। नियुक्ति के लिए वह भाजपा नेताओं और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी को न्याय दिलाया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/6800-69000.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP