Skip to main content

UP BEd JEE 2022: बीएड प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को, mjpru.ac.in से पाएं एडमिट कार्ड, 19 विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश

UP BEd JEE 2022: बीएड प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई को, mjpru.ac.in से पाएं एडमिट कार्ड, 19 विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश






UP BEd JEE 2022 Admit Card : रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से अयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2022-2024 के एडमिट कार्ड शनिवार, 25 जून 2022 से वेबसाइट mjpru.ac.in पर उपलब्ध होंगे।

UP BEd JEE 2022: रुहेलखंड विश्वविद्यालय 6 जुलाई को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। बीएड एंट्रेस के प्रवेश पत्र कल शनिवार से डाउनलोड होंगे। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर लॉग इन कर अपने आवेदन पत्र की पंजीकरण संख्या भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2022-2024 का छह को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजन होगा। सफल छात्रों को प्रदेश के 19 विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। इनमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ शामिल हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/up-bed-jee-2022-6-mjpruacin-19.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP