Skip to main content

यूपी बोर्ड : इंटर के अंकपत्र भेजे गए क्षेत्रीय कार्यालय, जानें कॉलेजों में कब से होगा वितरण

यूपी बोर्ड : इंटर के अंकपत्र भेजे गए क्षेत्रीय कार्यालय, जानें कॉलेजों में कब से होगा वितरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट) 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थी। इसके बाद 24 अप्रैल से 4 मई के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। 27 अप्रैल से सात मई के बीच मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ।



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को इंटरमीडिएट के अंकपत्र भेजे जा रहे हैं। मंगलवार तक क्षेत्रीय कार्यालयों से अंकपत्र कॉलेजों तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरण शुरू हो जाएगा। परिषद ने अभी इंटर के ही अंकपत्र भेजे हैं। दरअसल इन कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे संस्थानों में दाखिले के लिए अंकपत्र होना जरूरी है। ऐसे में परिषद ने पहले इंटर के अंकपत्र भेजे हैं। हालांकि यूपी बोर्ड अफसरों का कहना है कि जल्द ही हाईस्कूल के भी अंकपत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दिए जाएंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट) 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुई थी। इसके बाद 24 अप्रैल से 4 मई के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। 27 अप्रैल से सात मई के बीच मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। लगभग सवा महीने बाद 18 जून को परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया। इसमें इंटरमीडिएट में कुल 24 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत रहे। 85.33 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

परिणाम जारी करने के बाद ही बोर्ड विद्यार्थियों के अंकपत्र भेजने की तैयारी में जुट गया था। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक इंटरमीडिएट के अंकपत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जा रहे हैं। मंगलवार तक सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में अंकपत्र पहुंच जाएंगे। इसके बाद कॉलेज से प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। इसके बाद जल्द ही हाईस्कूल के अंकपत्र भी क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजे जाएंगे।

यूपी बोर्ड : इंटर के विद्यार्थियों को अगले हफ्ते मिलेंगे अंकपत्र

यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को पहले अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिलेंगे। 18 जून को घोषित बोर्ड परीक्षा के परिणाम के अंकपत्र प्रयागराज समेत पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों को दो दिन पहले ही मिले हैं। क्षेत्रीय कार्यालयों में टेबुलेशन रिकॉर्ड से मिलान, जिला और विद्यालयवार व्यवस्थित करने आदि में चार-छह दिन लगेगा।

अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह अंकपत्र जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेज दिए जाएंगे, जहां से विद्यार्थियों को बांटने के लिए स्कूलों को दिए जाएंगे। जल्द हाईस्कूल के अंकपत्र भी भेजे जाएंगे। यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनय कुमार गिल ने बताया कि 12वीं के अंकपत्र मिल गए हैं। जरूरी औपचारिकता के बाद जिलों को भेज दिए जाएंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/blog-post_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP