Skip to main content

बड़े पैमाने पर हुईं बेसिक शिक्षक भर्तियां, अब घर वापसी की चाह लिए शिक्षक कर रहे सोशल मीडिया के जरिए विकल्प की तलाश

बड़े पैमाने पर हुईं बेसिक शिक्षक भर्तियां, अब घर वापसी की चाह लिए शिक्षक कर रहे सोशल मीडिया के जरिए विकल्प की तलाश


कोई है जो बलरामपुर आना चाहता है? प्रयागराज कौन-कौन आना चाहता है? मुझे भी साथी चाहिए मऊ से बाराबंकी? कुछ ऐसे ही अंदाज में अपने विकल्प खोजे जा रहे हैं। कोई गलतफहमी मत पालिए...यह विकल्प की यह तलाश शादी के लिए नहीं बल्कि बेसिक शिक्षकों के सहायक अध्यापक के परस्पर तबादला यानी म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए की जा रही है।




सोशल मीडिया पर तो ऐसे संदेशों की धूम है ही, मैट्रीमोनियल वेबसाइट की तर्ज पर इसकी कई वेबसाइट भी बना ली गई है। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप और टेलीग्राम से लेकर ट्विटर तक पर विकल्प खोजे जा रहे हैं। इस शैक्षिक सत्र में अंतरजनपदीय तबादले करने में विभाग एकमत नहीं है लेकिन प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए सरकार तैयारी कर रही है। लिहाजा, अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। आदेश आने का इंतजार शिक्षक नहीं कर रहे हैं, उन्होंने अपनी तलाश लांच कर दी है।


सबसे ज्यादा विकल्प तलाश रहे हैं, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर, सोनभद्र जैसे आकांक्षी जिलों के शिक्षक। कारण यह है कि इन आठ आकांक्षी जिलों में तभी तबादले होने का नियम है जब वहां तबादले के इच्छुक शिक्षक के स्थान पर कोई अन्य शिक्षक तैनाती चाहता हो और वह स्थानांतरण के बाद वहां ज्वाइन कर ले। लिहाजा यहां के तबादले की सफलता विकल्प पर भी निर्भर है, इसलिए यहां के शिक्षकों की अब म्यूचुअल तबादले पर ही आस टिकी है। वर्ष 2019-2020 में लगभग साढ़े चार हजार म्यूचुअल तबादले किए गए थे। मैट्रीमोनियल साइट की तर्ज पर वेबसाइट भी शुरू हो गई हैं, जिनमें शिक्षक अपना ब्यौरा भर कर पोस्ट कर रहे हैं। इसमें एक नजर में दिख रहा है कि कौन-कहां से कहां आना चाहता है।


बड़े पैमाने पर हुईं भर्तियां, अब घर वापसी की चाह

 
पिछले पांच वर्षों में बड़े पैमाने पर 68500 और 69000 शिक्षक भर्ती की गई। इसमें बागपत, गाजियाबाद, लखनऊ के रहने वाले युवक-युवतियों को मेरिट के नीचे होने के कारण बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में नियुक्ति मिली लेकिन अब वे अपने घर वापस जाना चाहते हैं। कई युवतियों की इस दौरान शादी हो गई। लिहाजा वे तबादले की बाट जोह रहे हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/blog-post_77.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP