Skip to main content

यूपी बोर्ड : अंकपत्र मिलने के बाद नाम व जन्मतिथि से जुड़ीं त्रुटियों के लिए जाएंगे आवेदन

यूपी बोर्ड :  अंकपत्र मिलने के बाद नाम व जन्मतिथि से जुड़ीं त्रुटियों के लिए जाएंगे आवेदन


ग्रीवांस सेल में शुक्रवार को पहुंचे अभ्यर्थियों को वहां तैनात कर्मचारी जानकारी दे रहे हैं कि अभी सिर्फ परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने  के लिए आवेदन मूल अंकपत्र मिलने के बाद लिए जाएंगे।



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2022 हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद ग्रीवांस सेल में परीक्षाफल जुड़ी खामियों को दूर करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं ऐसे तमाम अभ्यर्थी ग्रीवांस सेल पहुंच रहे हैं, जिनके अंकपत्र की इंटरनेट कॉपी में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि में त्रुटि है। बोर्ड अफसरों ने से संबंधित आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा रहा है। 

ग्रीवांस सेल में शुक्रवार को पहुंचे अभ्यर्थियों को वहां तैनात कर्मचारी जानकारी दे रहे हैं कि अभी सिर्फ परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन लिया जा रहा है। नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने  के लिए आवेदन मूल अंकपत्र मिलने के बाद लिए जाएंगे। यूपी बोर्ड जल्द ही अंक पत्र कॉलेजों को क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से भेज देगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के अंकपत्र कॉलेज से मिलने लगेंगे। 

ग्रीवांस सेल में तीसरे दिन आईं 83 शिकायतें
यूपी बोर्ड के ग्रीवांस सेल में शुक्रवार को तीसरे दिन हाईस्कूल की 20 और इंटर 63 यानी कुल 83 शिकायतें आई हैं। यह सभी शिकायतें परीक्षा परिणाम से जुड़ी हैं। इससे कहीं ज्यादा अभ्यर्थी अंकपत्र की इंटरनेट कॉपी लेकर नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन करने आए थे, लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा।

यूपी बोर्ड : प्रमाण पत्र मिलने के बाद होगा संशोधन

प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए के लिए आवेदन क्षेत्रीय कार्यालय स्थित ग्रीवांस सेल में लिया जा रहा है। ग्रीवांस सेल में अंक पत्र में नाम की स्पेलिंग और दोषपूर्ण फोटो में सुधार के लिए आवेदन लेकर विद्यार्थी पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्रीवांस सेल की ओर से यह जानकारी दी जा रही है कि प्रमाण पत्र आने के बाद त्रुटि सुधारने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। क्यूंकि एक साथ दो प्रमाण पत्र जारी करने का प्रावधान नहीं है।

ग्रीवांस सेल में सबसे अधिक प्रार्थना पत्र स्कूल के आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित दिखाए जाने की गड़गड़ी सुधारने के लिए आवेदन पहुंच रहे हैं। दूसरे नंबर पर विषय परिवर्तन के लिए प्रार्थना पत्र जमा हो रहे हैं। शुक्रवार को ग्रीवांस सेल में 35 विद्यार्थी आवेदन लेकर पहुंचे।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/blog-post_40.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP