Skip to main content

स्कॉलरशिप और फीस भरपाई की सरकारी रकम का बेजा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे छात्र-छात्राएं

स्कॉलरशिप और फीस भरपाई की सरकारी रकम का बेजा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे छात्र-छात्राएं

यूपी में छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सरकारी धनराशि का अब लाभार्थी छात्र-छात्राएं बेजा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अभी तक इन लाभार्थी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में यह सरकारी धनराशि भेजी जाती रही है।



यूपी में छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की सरकारी धनराशि का अब लाभार्थी छात्र-छात्राएं बेजा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अभी तक इन लाभार्थी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में यह सरकारी धनराशि भेजी जाती रही है। तमाम मामलों में यह शिकायतें सामने आती हैं कि लाभार्थी छात्र-छात्रा ने उसके बैंक खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति व फीस भरपाई की राशि निकाल कर खर्च कर डाली और शिक्षण संस्थान की फीस जमा नहीं की। 

ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति पोर्टल को अब और अपग्रेड कर उसे ज्यादा इण्टरएक्टिव बनाया जा रहा है। सरकारी व अनुदानित शिक्षण संस्थानों के छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के आवेदक छात्र-छात्राओं को रूपेकार्ड जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की गई धनराशि सिर्फ संबंधित शिक्षण संस्थान ही अपने खाते में स्थानांतरित कर सकेंगे। 

इसी तरह गैर अनुदानित व निजी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए उनके बैंक खाते में भेजी जाने वाली छात्रवृत्ति व फीस भरपाई का बेजा इस्तेमाल न हो सके इसके लिए भी प्रभावी इंतजाम किये जा रहे हैं। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर पिछले दिनों विभाग के संयुक्त निदेशक पी.के.त्रिपाठी ने इस बार के शैक्षिक सत्र में आवेदन करने वाले तथा पिछले वर्षों में योजना का लाभ पाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। इस संवाद में जो सुझाव आए उसमें सबसे महत्वपूर्ण था विभाग के पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में पेश आने वाली दिक्कतें।

इन दिक्कतों के निस्तारण के लिए विभाग के पोर्टल के साफ्टवेयर को सुधार कर कुछ ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे आवेदक छात्र-छात्राएं ई-मेल और फोन के जरिये अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकें और समय से उनका निस्तारण हो सके। इसके लिए हेल्पडेस्क भी बनायी जा रही है। 

यही नहीं अगले तीन महीनों के भीतर यह भी तय कर दिया जाएगा कि सामान्य वर्ग के कौन से छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे और कौन नहीं। समाज कल्याण निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि विभागीय मंत्री ने छात्रवृत्ति व फीस भरपाई वितरण की पूरी व्यवस्था का और बेहतर ढंग से डिजिटलीकरण किये जाने के निर्देश दिये हैं।


source http://www.primarykamaster.in/2022/06/blog-post_98.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP