Skip to main content

यूपी बोर्ड : मेधावियों को मिलेगी 80 हजार की ड्रीम स्कॉलरशिप

यूपी बोर्ड : मेधावियों को मिलेगी 80 हजार की ड्रीम स्कॉलरशिप

प्रयागरा :  यूपी बोर्ड से इंटर विज्ञान वर्ग में 2022 की परीक्षा 397/500 (79.40 प्रतिशत) या अधिक अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सालाना 80 हजार रुपये की स्कालरशिप प्रदान की जाएगी। शर्त यह है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर योजना का लाभ उन्हीं मेधावियों को मिलेगा जिन्होंने बेसिक एवं नेचुरल साइंस कोर्स (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा लाइफ साइंस- वनस्पति विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान आदि) में स्नातक अथवा इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लिया हो।



आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले एलिजिबिलिटी या एडवाइजरी नोट को यूपी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है जिसे संबंधित छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकते हैं। स्कालरशिप के लिए संस्था की वेबसाइट www. online. inspire. gov. iल्ल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/80.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP