Skip to main content

परिषदीय स्कूलों की किताबों की छपाई में ढिलाई पर सात प्रकाशकों को नोटिस, 10.75 करोड़ में से जिलों में भेजी गई सिर्फ 4 करोड़ किताबें

परिषदीय स्कूलों की किताबों की छपाई में ढिलाई पर सात प्रकाशकों को नोटिस

10.75 करोड़ में से जिलों में भेजी गई सिर्फ 4 करोड़ किताबें


लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में सितंबर के पहले हफ्ते तक निशुल्क किताबों का वितरण होना है। मगर अभी 10.75 करोड़ में से लगभग 4 करोड़ किताबें ही जिलों में पहुंची हैं। किताबों की आपूर्ति में ढिलाई बरतने वाले कुल 13 में से 7 प्रकाशकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा गया। 



वहीं विभाग ने यह दावा भी किया है कि किताबों का वितरण सितंबर के पहले सप्ताह तक पूरा करा लिया जाएगा। पाठ्यपुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी की ओर से प्रकाशकों को जारी नोटिस में कहा गया है कि उन प्रकाशकों को चेताया गया है कि  जिन्होंने लक्ष्य के अनुरूप किताबों की आपूर्ति नहीं की है। अगर आपूर्ति में देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। 


उधर, जिलों में किताबें पहुंचने के बाद उनके वितरण में भी समय लग रहा है। पहले किताबों की संख्या की जांच होती है। बाद में जिले के स्टोर से ब्लॉक केंद्र और फिर विद्यालयों तक किताबें पहुंचाई जाती हैं। इस कार्य में ढिलाई बरतने पर पिछले दिनों पाठ्यपुस्तक अधिकारी ने कई बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी आपत्ति जताई थी। इसके बाद इसमें तेजी आई है। इसके बावजूद जिले में पहुंचने के बाद किताबों को विद्यालयों में बच्चों तक पहुंचाने में समय लग रहा है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/1075-4.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP