Skip to main content

सितंबर अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती बीएड काउंसिलिंग

सितंबर अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती बीएड काउंसिलिंग

बरेली : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा व उसका परिणाम तो समय से आ गया मगर, काउंसिलिंग में देरी हो रही है। इस समय महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में व्यस्त है। परीक्षाएं 25 अगस्त को समाप्त होंगी। 



इसके बाद मूल्यांकन व परिणाम आएगा। माना जा रहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए सितंबर के अंतिम सप्ताह में बीएड की काउंसिलिंग शुरू हो सकती है। शासन ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी। पांच अगस्त को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। विश्वविद्यालय की तैयारी थी कि 10 से 25 अगस्त के बीच कोई तारीख तय कर काउंसिलिंग शुरू करा दी जाए मगर, स्टाफ स्नातक की परीक्षाओं में लग गया। 24 अगस्त को बीए तृतीय वर्ष के इतिहास का तीसरा पेपर होना है। 25 अगस्त को पर्यावरण का अनिवार्य पेपर है। इसके बाद मूल्यांकन, परिणाम जारी होगा। कई अन्य विश्वविद्यालयों में भी यही स्थिति है। स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम आने के बाद बीएड प्रवेश की काउंसिलिंग हो सकती है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_19.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP