Skip to main content

बेसिक शिक्षा : बच्चों के पास स्मार्ट फोन है नहीं और विभाग ने डिजिटल लर्निंग गतिविधियों को कर दिया लागू

बेसिक शिक्षा : बच्चों के पास स्मार्ट फोन है नहीं और विभाग ने डिजिटल लर्निंग गतिविधियों को कर दिया लागू


● वर्कबुक समेत कई सुविधा एप पर, बच्चों के पास फोन नहीं

● दीक्षा और रीडिंग एप के जरिए उपलब्ध कराई पाठ्य सामग्री


लखनऊ। प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के पास स्मार्ट फोन है नहीं और विभाग ने डिजिटल लर्निंग गतिविधियों को लागू कर दिया। पाठ्य सामग्री, वर्क बुक, सीखने की गतिविधियां दीक्षा व रीडिंग एप से लिंक व पीडीएफ पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। शिक्षक इसकी मदद से पढ़ा रहे हैं लेकिन छात्र इस्तेमाल करना नहीं जानते। इन स्कूलों में 80 फीसदी छात्रों के पास एंड्रायड फोन नहीं है। इससे बच्चे घर पर अभ्यास नहीं कर पा रहे।



शिक्षा विभाग ने कोरोना कॉल मे कॉन्वेंट की तर्ज पर बेसिक स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की। दीक्षा व रीड एलांग एप शुरू की। महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद विभागीय अधिकारियों को डिजिटल लर्निंग के प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं।


विभाग के निर्देश पर डिजिटल लर्निंग पर जोर दिया जा रहा है। निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडिनेस आदि गतिविधियां करायी जा रही हैं। अभिभावकों पर मोबाइल का दबाव नहीं डाला जा रहा है। अरुण कुमार, बीएसए, लखनऊ


मोबाइल तो है लेकिन इंटरनेट के लिए पैसे नहीं

प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले 20 फीसदी अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन तो है लेकिन इंटरनेट चलाने के लिए पैसे नहीं हैं। शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन घर सीखने व पढ़ने के सुझाव को अभिभावक नकार रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों के अभिभावक। वहीं प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि मोबाइल न होने की वजह से बच्चे घर पर अभ्यास नहीं कर रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है और वे पिछड़ रहे हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_57.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP