Skip to main content

यूपी बोर्ड में पढ़ाई अब ऑनलाइन भी होगी, मान्यता के नियम बदले

यूपी बोर्ड में पढ़ाई अब ऑनलाइन भी होगी, मान्यता के नियम बदले


🔴 प्रदेश में अब कंपनियां भी संचालित कर सकेंगी विद्यालय
■ अब तक सोसायटी और ट्रस्ट ही विद्यालय संचालित करते थे ■ यूपी बोर्ड ने सीबीएसई की कई मान्यता शर्तों को लागू किया



बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव
ब्लेंडेड लर्निंग लागू करने के लिए यूपी बोर्ड ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय में दो बार विशेषज्ञों की बैठक भी हो चुकी है।



मान्यता के नियम बदले

यूपी में अब कंपनियां भी माध्यमिक विद्यालय चलाएंगी। यूपी बोर्ड ने मान्यता शर्तों में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी अधिनियम 2013 के अध्याय आठ के तहत पंजीकृत कंपनी भी स्कूल संचालन के लिए मान्यता ले सकेगी। अब तक सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में पंजीकृत संस्था या ट्रस्ट को ही स्कूल संचालन के लिए मान्यता दी जाती थी। यूपी में पूर्व में भी कंपनियां स्कूल चलाती रही हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत पंजीकरण कराना होता था।


डिजिटल रिपॉजिटरी का करेंगे विकास

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ही डिजिटल रिपॉजिटरी का भी विकास करने की योजना है। रिपॉजिटरी एक ऐसा पोर्टल होगा जिसमें अच्छी और ज्ञानवर्द्धक विषयवस्तु सुलभ होगी। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की ऐसी कहानियां, विकास और नवाचार आदि को इसमें रखेंगे जो शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा हो।


प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए यूपी बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत कक्षा नौ से 12 तक के तकरीबन एक करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए ब्लेंडेड लर्निंग यानि ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने की योजना है। विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी।

मोबाइल एप, ऑनलाइन कोर्स/मॉड्यूल, सैटेलाइट आधारित टीवी चैनल, ऑनलाइन किताबें, आईसीटी युक्त पुस्तकालय आदि की सहायता से बच्चों की पढ़ाई को अधिक से अधिक समृद्ध करने का प्रस्ताव है। कोरोना काल के दौरान स्कूलों के साथ ही अभिभावकों ने भी ऑनलाइन पढ़ाई की जरूरत महसूस की थी।









source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_24.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP