Skip to main content

माध्यमिक शिक्षा में पुरस्कार पाने वालों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी

माध्यमिक शिक्षा में पुरस्कार पाने वालों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी

अब सहायक अध्यापक भी पा सकेंगे राज्य पुरस्कार


सरकार राज्य अध्यापक पुरस्कार का दायरा बढ़ाने जा रही है, ताकि अधिक शिक्षकों को उनकी बेमिसाल सेवा का पारितोषिक दिया जा सके। माध्यमिक शिक्षा में पुरस्कार पाने वालों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी है। जल्द ही दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार देने का प्रस्तुतीकरण किया था। इस दौरान उन्हें बताया गया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार आठ शिक्षकों व एक शिक्षक प्रशिक्षक को हर वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर दिया जाता है, वहीं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 18 शिक्षकों को मिलता है।



सीएम योगी ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वालों की संख्या बहुत कम है, इसे बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि कई अच्छे शिक्षक इस पुरस्कार को पाने से वंचित रह जाते हैं। ज्ञात हो कि राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वालों में अधिकांश प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक ही हैं। बहुत कम सहायक अध्यापक या प्रवक्ताओं का चयन हो पाता है। अब संख्या बढ़ने से उन्हें अवसर मिल सकेगा और विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।



तैयारी है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी जाए, ताकि कम से कम हर मंडल से एक शिक्षक का सम्मान हो सके। हालांकि मुख्यमंत्री हर जिले में एक शिक्षक को पुरस्कृत करने के पक्षधर हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल के विकट दौर में हर जिले में 75-75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत आदि के अच्छे शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनका चयन कुल शिक्षक संख्या को देखते हुए सही अनुपात में किया जाना है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_90.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP