Skip to main content

केंद्र सरकार ने देश में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों का रुझान बढ़ाने के लिए स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम शुरू किया, ब्रांड बनेंगे संस्थान

केंद्र सरकार ने देश में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों का रुझान बढ़ाने के लिए स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम शुरू किया, ब्रांड बनेंगे संस्थान



केंद्र सरकार ने देश में पढ़ाई के लिए विदेशी छात्रों का रूझान बढ़ाने के लिए वर्ष 2018 में स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इसके लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया था। इस बजट से देश में पढ़ने के लिए आने वाले विदेशी छात्रों को सशर्त आर्थिक सहायता भी मुहैया करानी थी।



छात्रों को आकर्षित करने को ब्रांड बनेंगे संस्थान

विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए देश के उच्च शिक्षण संस्थान खुद को ब्रांड की तरह पेश करेंगे। भारत को एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में पेश करने के लिए यूजीसी ने भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को सुनियोजित ब्रांड निर्माण अभियान तैयार करने का सुझाव दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों के वैश्विक दर्जे और विदेशी छात्रों को आकर्षित करने की लिहाज से सुनियोजित ब्रांड निर्माण अभियान आवश्यक है। भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को संभावित विदेशी छात्रों की प्राथमिकता को लेकर अकादमिक एवं बाजार शोध के अनुरूप अलग अलग देश पर केंद्रित रिपोर्ट एवं रणनीति तैयार करने का सुझाव दिया गया है। इन्हें सरकार एवं नियामक निकायों की मदद से लागू करने की बात कही गई।





source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_96.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP