Skip to main content

UGC की चार शानदार स्कॉलरशिप, मिलेंगे 5000 से 36000 रुपये तक, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

UGC की चार शानदार स्कॉलरशिप, मिलेंगे 5000 से 36000 रुपये तक, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन


यूजीसी की चार छात्रवृत्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार इन यूजीसी छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



UGC Scholarship : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की चार छात्रवृत्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार इन यूजीसी छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन स्कॉलरशिप में शामिल हैं- उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए यूजीसी ईशान उदय स्कॉलरशिप, यूजीसी पीजी इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप (सिंगल गर्ल चाइल्ड), पीजी स्कॉलरशिप फॉर यूनिवर्सिटी रैंक होल्डर्स, एससी व एसटी छात्रों के लिए पीजी स्कॉलरशिप। 

उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए यूजीसी ईशान उदय स्कॉलरशिप
आवेदन की अंतिम तिथि - 31 अक्टूबर 
योग्यता - पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक आय सभी स्रोतों से सालाना 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
छात्रवृत्ति राशि: सामान्य डिग्री पाठ्यक्रम के लिए 5,400 रुपये प्रति माह और तकनीकी/ चिकित्सा/ पेशेवर/ पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए 7,800 रुपये प्रति माह।

यूजीसी पीजी इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति (सिंगल गर्ल चाइल्ड)
आवेदन की समय सीमा: 31 अक्टूबर 
योग्यता : यूजीसी से मान्यता प्राप्त कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने वाली छात्राएं
छात्रवृत्ति राशि: 36,200 रुपये प्रति वर्ष

विश्वविद्यालय रैंक धारकों के लिए यूजीसी पीजी छात्रवृत्ति
आवेदन की अंतिम तिथि : अक्टूबर 31
योग्यता: वे छात्र जिन्होंने किसी विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में पहली या दूसरी रैंक हासिल की हो और पीजी कोर्स के फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया हो। 
छात्रवृत्ति राशि: 3,100 रुपये प्रति माह

एससी, एसटी छात्रों के लिए यूजीसी पीजी छात्रवृत्ति
आवेदन की समय सीमा: अक्टूबर 31
पात्रता: एससी, एसटी छात्र जो यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं।
छात्रवृत्ति राशि: एमई/एमटेक के लिए, 7,800 रुपये प्रति माह और अन्य के लिए, 4,500 रुपये प्रति माह।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/ugc-5000-36000-31.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP