Skip to main content

बीएड की काउंसिलिंग इस महीने होने की उम्मीद नहीं, जानिए क्यों?

बीएड की काउंसिलिंग इस महीने होने की उम्मीद नहीं, जानिए क्यों?


बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हुए 15 दिन हो गए लेकिन काउंसिलिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं है। कारण यह है कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों ने स्नातक फाइनल ईयर का परिणाम जारी नहीं किया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का भी परिणाम अभी अटका हुआ है। माना जा रहा है कि बीएड की काउंसिलिंग के बारे में अगले महीने ही स्थिति साफ हो सकेगी।



रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इस बार संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। विश्वविद्यालय ने परिणाम जारी करने तक का जो शेड्यूल तय था, उसके मुताबिक काम किया। अब काउंसिलिंग में देरी हो रही है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. पीवी सिंह ने बताया कि सूबे के विश्वविद्यालयों की ओर से स्नातक फाइनल ईयर का परिणाम जैसे ही जारी किया जाएगा, उसी के साथ काउंसिलिंग शुरू करा दी जाएगी। उम्मीद है कि परिणाम विश्वविद्यालय जल्द जारी करेंगे।


सीटों की संख्या 25 अगस्त तक पता लगेगी

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सूबे के सभी सभी बीएड कॉलेजों से सीटों की संख्या की जानकारी 25 अगस्त तक मांगी गई है। पिछले साल सीटों की संख्या सवा दो लाख थी। इस बार भी संख्या इसी के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि बीएड के कॉलेजों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है। तीन से चार कॉलेज जरूर बढ़े हैं।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_21.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP