Skip to main content

2500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कॅरिअर गाइडेंस के लिए 'पंख' पोर्टल तैयार

2500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कॅरिअर गाइडेंस के लिए 'पंख' पोर्टल तैयार



लखनऊ। प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को वाईफाई सुविधा से लैस करने के बाद यहां स्मार्ट क्लासेज शुरू करने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 2500 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना हो रही है।



पहले चरण में 1060 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएंगी। इसके लिए छह माह का वक्त दिया गया है। शासन ने तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्मार्ट क्लासेज तैयार करने की जिम्मेदारी अपट्रॉन पावरट्रॉनिक्स को दी गई है। कंपनी की ओर से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। 


अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में पहले चरण में 1060 विद्यालयों को चुना गया है। इनमें स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए प्रति विद्यालय लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट क्लासेज शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त ई-कंटेंट उपलब्ध होगा। विभिन्न जिलों में अलग-अलग 1070 विद्यालयों में सोलर पैनल भी लगेंगे।


आधुनिक ढंग से होगी पढ़ाई 

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक आराधना शुक्ला के अनुसार स्मार्ट क्लास शुरू होने से माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे भी नए तौर-तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थियों के ई-मेल बनवाए गए हैं। सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है।


बच्चों को कॅरिअर गाइडेंस के लिए 'पंख' पोर्टल तैयार किया गया है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थी 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 'पंख' पोर्टल से भविष्य संवारने की सलाह ले सकेंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/2500.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP