Skip to main content

बेसिक शिक्षा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भत्ते भी अब DBT के जरिए

बेसिक शिक्षा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भत्ते भी अब DBT के जरिए 


अब बेसिक शिक्षा विभाग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समेत परिषदीय स्कूलों के दिव्यांग छात्राओं को दिया जाने वाला भत्ता और बहु दिव्यांग बच्चों को एस्कार्ट एलाउंस अब डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सितम्बर को करेंगे।




 केजीबीवी में लगभग 80 हजार छात्राएं हैं जिन्हें 1100 रुपये सालाना भत्ता दिया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक ज्यादतार भत्ते जिला स्तर पर बीएसए के माध्यम से दिए जाते हैं।




कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में लगभग 80 हजार छात्राएं पढ़ रही हैं। इनमें 54 हजार छात्राओं का आधार सत्यापन हो चुका है। 25 हजार छात्राओं का आधार सत्यापन एक हफ्ते में किया जाना है। 



महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी किया है कि इनका समयबद्ध सत्यापन करते हुए बैंक खाते की आधार सीडिंग करवाई जाए। वहीं दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण समर्थ एप पर किया गया है। इन बच्चों का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल पर भी अनिवार्य रूप से होगा। समर्थ व प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकृत बच्चों को डीबीटी की धनराशि दी जाएगी। बहु दिव्यांग बच्चों को स्कूल लाने के लिए प्रतिमाह 500 रुपये एस्कार्ट एलाउंस दिया जाता है।



source http://www.primarykamaster.in/2022/08/dbt.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP