Skip to main content

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी के बिना वेतन नहीं, आदेश जारी

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी के बिना वेतन नहीं, आदेश जारी


बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर बनेगा शिक्षक, कर्मचारियों का वेतन,  शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को लिखा पत्र


प्रयागराज । प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। इसी आधार पर अब उनका वेतन बिल बनेगा। इस बाबत शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. सरिता तिवारी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है।

विद्यालयों में शिक्षक समय से पहुंचें इसलिए बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं।

अपर मुख्य सचिव ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक और वित्त नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन बिल तैयार करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।


शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि संस्था प्रधान द्वारा अनिवार्य रूप से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन बिल के साथ बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रस्तुत की जाए।


डीआईओएस को दें खराब मशीन की सूचना

 किसी विद्यालय में बायोमीट्रिक मशीन खराब है तो प्रधानाचार्य इसकी सूचना तत्काल डीआईओएस को देंगे। डीआईओएस व्हाट्सएप कॉल आदि ऑनलाइन माध्यमों से विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों की उपस्थिति सत्यापित करेंगे।



प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अब इसी हाजिरी के आधार पर वेतन जारी किया जाएगा।


अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने 11 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया था। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने 18 अगस्त को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन बायोमीट्रिक उपस्थित की रिपोर्ट के आधार पर ही जारी किया जाएगा।





source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_0.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP