Skip to main content

विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए पोर्टल जल्द, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद नई कवायद

विद्यार्थियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए पोर्टल जल्द

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद नई कवायद


लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू होने के बाद अब विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी मॉनिटरिंग शुरू होगी। इसके लिए विभाग की ओर से पोर्टल विकसित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति का ब्योरा दर्ज होगा और उसकी बोर्ड से जल्द ही निगरानी करने की तैयारी है। इस संबंध में कवायद शुरू हो गई है। 



अधिकारियों के अनुसार उपस्थिति की निगरानी का मुख्य उद्देश्य पठन-पाठन दुरुस्त कराना है। पोर्टल पर विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति का ब्योरा भी दर्ज होगा। बायोमीट्रिक उपस्थिति के ब्योरे को चेक करके ही शिक्षकों का वेतन तैयार किया जा रहा है। 


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति का नियमित पर्यवेक्षण करने की योजना है। इसी क्रम में पोर्टल तैयार हो रहा है। उधर, विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों के बाद सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/08/blog-post_14.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP