Skip to main content

प्रयागराज से दिल्ली तक फर्जी शिक्षा बोर्ड का जाल, रुपये लेकर बांट रहे 10वीं-12वीं के फर्जी प्रमाणपत्र

प्रयागराज से दिल्ली तक फर्जी शिक्षा बोर्ड का जाल, रुपये लेकर बांट रहे 10वीं-12वीं के फर्जी प्रमाणपत्र


● रुपये लेकर बांट रहे 10वीं-12वीं के फर्जी प्रमाणपत्र


● पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से आ रहा है सर्वाधिक मामला


● यूपी बोर्ड में प्रतिदिन आते हैं सत्यापन के तीन से चार मामले


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के फर्जी अंकपत्र व प्रमाणपत्र बांटने का रैकेट प्रयागराज, ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ है। अंकपत्र व प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए यूपी बोर्ड को प्रतिदिन औसतन तीन से चार पत्र मिलते हैं। 30 से 40 प्रतिशत मामले फर्जी पाए जाते हैं।



सत्यापन के सर्वाधिक मामले पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र से आते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद प्रयागराज, ऑल इंडिया ओपेन बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन माध्यमिक शिक्षा परिषद मध्य भारत ग्वालियर मध्य प्रदेश, दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन और सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन अजमेर जैसी तमाम संस्थाएं हैं, जिनके 10वीं-12वीं के अंकपत्र और प्रमाणपत्र मान्य नहीं है।


वेबसाइट पर सूची हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा करने के लिए देशभर में अधिकृत एवं मान्य संस्थाओं की सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर उपलब्ध है। देश के सभी राज्यों की विधि द्वारा स्थापित माध्यमिक शिक्षा परिषदों से संचालित हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाएं यूपी बोर्ड के समकक्ष हैं। सीबीएसई और सीआईएससीई नई दिल्ली की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं भी मान्य हैं। एनआईओएस की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा इस प्रतिबंध के साथ मान्य है कि यह परीक्षा कम से कम पांच विषयों में पास की गई हो।


राष्ट्रीय पत्राचार संस्थान कानपुर की शिक्षा अलंकार डिग्री के आधार पर अलीगढ़ के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में नियुक्त प्रवक्ता देवेंद्र कुमार अग्रवाल की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 2021 में निरस्त कर दी थी। इसका विवाद हाईकोर्ट में चल रहा है। इससे पहले हाईकोर्ट ने 2011 में भी इस डिग्री को अवैध ठहराते हुए माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों को शिक्षा अलंकार डिग्री के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया था। अफसरों ने 2012 में कोर्ट में हलफनामा देकर आश्वस्त किया था कि प्रदेशभर से उक्त डिग्री के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को हटाया जा चुका है।


गुरदेव सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद प्रयागराज से 10वीं का प्रमाणपत्र लगाकर हरियाणा में नौकरी पा ली। हिसार के उप पुलिस अधीक्षक ने 25 जनवरी 2023 को यूपी बोर्ड को पत्र लिखकर इसके बारे में सत्यापन मांगा। जांच में पता चला कि इस नाम का कोई बोर्ड अस्तित्व में नहीं है।



source http://www.primarykamaster.in/2023/04/10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP