Skip to main content

UPTET 2023 : जल्द जारी हो सकता है यूपीटीईटी का विज्ञापन, ट्वीट कर जानकारी की गई साझा

UPTET 2023 : जल्द जारी हो सकता है यूपीटीईटी का विज्ञापन,  ट्वीट कर जानकारी की गई साझा 



UPTET 2023 : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है। यूपीटीईटी 2023 की अधिसूचना यूपी परीक्षा नियामक की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी की जाएगी। इस संबंध में विभाग की ओर से 5 मार्च 2023 को ट्वीट कर जानकारी साझा गई है।





विभाग की ओ से जारी सूचना के अनुसार, 2021 में टीईटी परीक्षा के लिए 21,65,179 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 12,91,627 प्राइमरी और 8,73,552 हायर प्राइमरी के थे। इस प्रकार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी यूपीटीईटी 2023 के लिए करीब 20 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।



यूपीटीईटी 2022 परीक्षा के इंतजार में अभ्यर्थी:

उल्लेखनीय है कि यूपीटीईटी 2022 की परीक्षा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश में परिषदीय स्कूलों से लेकर अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों तक में शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन जल्द किया जाएगा। 


उन्होंने कहा था कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन भी इसी आयोग के जरिए कराया जाएगा। लेकिन विभाग की ओर से यूपीटीईटी 2023 की अधिसूचना को लेकर जानकार देने से उम्मीद जगी है कि यूपीटीईटी 2022 की परीक्षाओं का आयोजन भी जल्द शुरू किया जाएगा।


आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते यूपीटीईटी 2021 का आयोजन जनवरी 2022 में कराया जा सका था। इसका परिणाम अप्रैल 2022 में जारी किया गया था। इसी के चलते यूपीटीईटी 2022 का शेड्यूल गड़बड़ा हुआ है।



 बढ़ाई यूपीटीईटी की वैलिडिटी:

यूपी सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यूपीटीईटी की वैलिडिटी 5 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी थी।


source http://www.primarykamaster.in/2023/03/uptet-2023.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP